महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया

0
161


मुंबई। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को महाराष्ट्र में बड़ा झटका लगा है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर से मुलाकात कर विधायक पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया। अशोक चव्हाण काफी दिनों से कांग्रेस से नाराज बताए जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, अशोक चव्हाण जल्द भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से वह भाजपा के संपर्क में हैं और पार्टी की ओर से उन्हें बड़ा ऑफर भी दिया गया है। इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के बड़ नेता और पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया था। उन्होंने 14 जनवरी को इस्तीफा दिया था, इसी दिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत हुई थी। इसके बाद देवड़ा एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में कई विपक्षी पार्टियों के नेता भाजपा के संपर्क में हैं। इसमें विशेषकर कांग्रेस के बड़े नेता हमारे संपर्क में हैं, क्योंकि कांग्रेस की शीर्षस्थ नेताओं का जैसा व्यवहार रहा है, उससे वे पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कौन-कौन हमारे संपर्क में है, इसका खुलासा धीरे-धीरे होगा। आगे-आगे देखिए होता है क्या।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here