Home News Posts उत्तराखंड पूर्व सीएम ने की चारधाम यात्रा प्रबंधन की तारीफ

पूर्व सीएम ने की चारधाम यात्रा प्रबंधन की तारीफ

0
381

  • श्रद्धालुओं को किया आमंत्रित

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चार धाम यात्रा प्रबंधन की तारीफ करते हुए श्रद्धालुओं से उत्तराखंड आने की अपील की है।
उन्होंने कहा है कि पिछले सालों की तुलना में इस बार चार धाम यात्रा व्यवस्था सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाई गई है, उत्तराखंड की धरती आप सभी श्रद्धालुओं का स्वागत के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रकृति में बदलाव आते रहते हैं लेकिन उत्तराखंड आने वाले यात्री चिंतित न हों, राज्य आपकी सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। बता दें कि इस बार अभी तक पिछले साल की तुलना में 30 प्रतिशत कम यात्री पहुंचे हैं, जिसको लेकर अब विपक्ष भी श्रद्धालुओं को आमंत्रित करने की अपील कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here