Home News Posts उत्तराखंड जंगल में आग लगाने वाला गिरफ्तार

जंगल में आग लगाने वाला गिरफ्तार

0
523


पौड़ी। जंगल में आग लगाकर वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ अग्रिम कार्यवाही जारी है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज थाना यमकेश्वर पर वन विभाग की टीम द्वारा सूचना दी गई कि एक स्थानीय व्यक्ति विजय सिंह के द्वारा ग्राम.निशनी ऐरोली के जंगलों मॆ जानबूझकर आग लगाई जा रही है जिससे वन संपदा को नुकसान हो रहा है। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद वन विभाग की टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को आग लगाते हुए पकड़ा गया और उसके पास से माचिस की डिब्बी बरामद की गई जिसके पश्चात आरोपी को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने के पश्चात आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here