भारतीय नौसेना की पनडुब्बी से टकराई मछुआरों की नाव

0
318


नई दिल्ली। मछली पकड़ने वाले भारतीय जहाज मार्थोमा की गोवा के उत्तर-पश्चिम में लगभग 70 समुद्री मील की दूरी पर भारतीय नौसेना की पनडुब्बी से टक्कर हो गई। जहाज में 13 लोग सवार थे। नाव में 13 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें से 11 को रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि दो अब भी लापता बताए जा रहे हैं। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि भारतीय नौसेना ने छह जहाजों और विमानों के साथ तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू किया। अब तक 11 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचाया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसा 21 नवंबर को हुआ, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए नौसेना की टीम को तैनात किया गया। खोजबीन के लिए 6 जहाजों और विमानों को भी लगाया गया है। मछुआरों की नाव (फिशिंग वेसल) और नौसेना की यूनिट के बीच टक्कर क्यों हुई। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है। उम्मीद है कि रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने के बाद इस जांच की जाएगी। इस बीच नौसेना ने चालक दल के सदस्यों का पता लगाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की है। नौसेना की तरफ से इस हादसे की जानकारी गुरुवार रात को दी गई थी। हालांकि, अभी टक्कर की वजह पता लगाने से ज्यादा फोकस रेस्क्यू ऑपरेशन पर किया जा रहा है। दो लापता क्रू मेंबर को ढूंढने के लिए नौसेना की कई टीमें हादसे वाली जगह पर तैनात की गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here