देहरादून। राजपुर रोड स्थित एलोरा बेकरी में देर रात आग लगने से अफरा तफरी मच गयी। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर सर्विस ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार राजपुर रोड के एस्लेहाल चौक के पास स्थित एलोरा बेकरी में देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
एलोरा बेकरी देहरादून की एक प्रतिष्ठित और पुरानी बेकरी है, जो लगभग 70 वर्षों से शहरवासियों और पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। यह बेकरी अपनी विशिष्ट मिठाइयों और बेकरी उत्पादों के लिए जानी जाती है। आग लगने की इस घटना से बेकरी को कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।






