January 14, 2025घरेलू उत्पीड़न से ग्रसित महिला को मुहैया कराया सरकारी वकील, वन स्टॉप सेन्टर के जरिए दर्ज होगा मुकदमा। गरीब महिला का 1 तिहाई पानी का बिल माफ कराते हुए मौके पर ही लगवाई समाज कल्याण विभाग की पेंशन। देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता दर्शन कार्यक्रम में 60 शिकायतें प्राप्त हुई। अधिकतर शिकायत भूमि विवाद, आपसी विवाद, स्वास्थ्य, नगर निगम, शिक्षा, एमडीडीए, समाज कल्याण आदि विभागों के सम्बन्धित प्राप्त हुई।निरंजनपुर जीएमएस रोड निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति ने फरियाद लगाई की वह निर्विवाद विरासतन दर्ज करने हेतु वर्षों से भटक रहे है, उनको ऐसे ही घुमाया जा रहा है, जिस पर डीएम ने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि प्रकरण पर कार्यवाही करते हुए शाम तक वस्तुस्थिति से अवगत कराएंगे। वहीं प्रेमनगर निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह निजी स्कूल में कार्य करती थीं, उनका दो माह का वेतन तथा फंड का भुगतान नही किया जा रहा है, जबकि शिक्षा विभाग द्वारा आदेश भी दिए गए हैं। इस पर डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यवाही के निर्देश दिए।जनता दर्शन में बुजुर्ग दम्पति ने डीएम को अपनी फरियाद सुनाते हुए बेटों द्वारा प्रताड़ित किये जाने की बात बताई, जिस पर डीएम ने बेटों को विकल्प दिए या तो बड़ों का आदर करों नही तो भरणपोषण एक्ट के तहत् सम्पत्ति से बदर किये जाने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने पुलिस को प्रकरण पुलिस विभाग को वरिष्ठ नागरिक सेल के माध्यम से सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए।जिला चिकित्सालय में सविंदा पर कार्यरत पलम्बर द्वारा वेतनवृद्धि न किये जाने की शिकायत पर डीएम ने सीएमएस को निर्देशित किया कि श्रम विभाग द्वारा प्रचलित दरों पर वेतन का भुगतान कराएं ऐसा नही किये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी के वेतन से होगी कटौती की जाएगी।वहीं तपोवन निवासी एक फरियादी महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि विकासनगर तहसील अन्तर्गत फूलसनी वर्ष 2007 में भूमि क्रय की गई थी, उनके पति विदेश में कार्यरत हैं तथा उनकी भूमि पर उत्तर प्रदेश निवासी द्वारा बलपूर्वक कब्जा किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने महिला को सरकारी वकील दिलाने के निर्देश दिए। एक अन्य महिला द्वारा परिजनों द्वारा प्रताड़ित करने तथा सम्पत्ति पर अधिकार न देने की शिकायत पर कार्यवाही के निर्देश साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास विभाग को महिला को वन स्टॉप सेन्टर से मदद दिलाने को निर्देेशित किया। जनता दर्शन कार्यक्रम में दीपनगर निवासी एक बुजुर्ग विधवा महिला ने डीएम से फरियाद लगाई कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नही है, आय का कोई साधन भी नही है, जिस पर जिलाधिकारी ने महिला का 1 तिहाई बिल मौके पर ही माफ कर दिया तथा समाज कल्याण विभाग से वृद्धावस्था पंेशन भी लगा दी।जनसुनवाई में उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित सम्बन्धित समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
January 14, 2025प्रशासन ने दी 25 लाख सीएसआर फंड स्वीकृति, हुडको द्वारा निविदा जारी देहरादूना। जिलाधिकारी सविन बसंल के इस महवकांशी प्रोजेक्ट उत्कर्ष की सरहाना करते हुए हुडको एवं ओएनजीसी कम्पनियों ने सहयोग की उत्सुकता व्यक्त करते हुए कार्य कर रही है।आज यहां जिलाधिकारी सविन बंसल की जिले के स्कूलों को आधुनिक तकनीक एवं अवस्थापना सुविधाओं को विकसित किये जाने हेतु संचालित किये जा रहे महत्वकाशी प्राजेक्ट उत्कर्ष के तहत् कार्य संचालित किये जा रहे। डीएम के इस महवकांशी प्रोजेक्ट उत्कर्ष की सरहाना करते हुए हुडको एवं ओएनजीसी कम्पनियों ने सहयोग की उत्सुकता व्यक्त करते हुए कार्य कर रही है। डीएम स्वयं तथा मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से इस पर निरंतर मॉनिटिरिंग कर रहे हैं। सीएसआर फंड से 25 लाख दिए गए हैं, हुडको द्वारा निविदा जारी, इस धनराशि से विभिन्न विकासखंड के दुर्गम क्षेत्र सुविधा विहीन स्कूल होंगे फर्नीचर युक्त, तथा जिले के सभी सरकारी स्कूल को आधुनिक बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी ने जनपद देहरादून में स्कूलों में मूलभूत सुविधा सहित वाईट बोर्ड, प्रत्येक कक्ष में दो एलईडी लाईट, फर्नीचर, आउटडोर स्पोर्टस आदि समुचित व्यवस्थाएं करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है जिसके लिए एक करोड़ की धनराशि मुख्य शिक्षा अधिकारी निवर्तन पर रखी गई। जिसके तहत् सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को भी मांग के अनुरूप धनराशि आंवटित की गई है। हुडको द्वारा स्कूलों में पठनपाठन व्यवस्था हेतु आधुनिक उपकरण एलईडी के लिए 2.5 के कार्य प्रोसेस में हैं,जबकि ओएनजीसी 1.5 करोड़ के फर्नीचर एवं उपकरण जल्द मिलने वाले है। जिलाधिकारी द्वारा स्कूलों के आधुनिकीकरण की इस पहल से जुड़ने के लिए सामाजिक संगठनों सहित बड़े प्रतिष्ठानों से भी आह्वान किया गया है, इसमें लोगों को जोड़ा जा रहा है। जिलाधिकारी की पहल पर प्रत्येक स्कूल में न्यूजपेपर, मैगजीन, शब्दकोष और महापुरुषों की जीवनियाँ अनिवार्य रखे जाने के निर्देश दिए ताकि बच्चे व्यवसायिक शिक्षा के साथ—2 महापुरूषों की जीवनी से परिचित हो सके। जिलाधिकारी ने स्कूलों की कक्षाओं में मूलभूत सुविधा, लाईट, पानी, पेयजल, शौचालय उपलब्ध हों पानी की टंकियों की मरम्मत सफाई एवं सुरक्षा हेतु इंतजाम के साथ ही गुणवत्तायुक्त पोष्टिक भोजन सुनिश्चित करने हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं सम्बन्धित खण्ड एवं उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
January 14, 2025रामनगर। स्थानीय प्रशासन द्वारा आज हिम्मतनगर ब्लाक अंतर्गत बनी मजार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।मौके पर पहुंचे अधिकारियों का कहना था कि हाइवे किनारे बनी इस मजार को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तीन बार नोटिस जारी किया गया लेकिन संबंधित पक्ष द्वारा न तो सामने आकर अपना पक्ष रखा गया और न ही स्वतः मजार को हटाया गया। अधिकारियों का कहना है कि उनके द्वारा जो भी कार्रवाई की गई वह कानून सम्मत ढंग से ही की गई है। तीन बार के नोटिस पर भी संज्ञान न लिए जाने के बाद प्रशासन आज सुबह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचा और बुलडोजर चला कर मजार को समतल कर दिया गया। इस दौरान प्रशासन की इस कार्रवाई का किसी के भी द्वारा कोई विरोध नहीं किया गया।उल्लेखनीय है कि बीते कुछ महीनो से राज्य में धार्मिक संरचनाओं की आड़ में किए गए अतिक्रमण को हटाने का काम व्यापक स्तर पर किया जा रहा है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के तहत सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह इस तरह की संरचनाओं की जांच करें तथा सरकारी या वन भूमि पर बनी संरचनाओं को हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। अब तक इस क्रम में 1500 एकड़ से अधिक भूमि को कब्जा मुक्त बनाया जा चुका है।मुख्यमंत्री धामी का मानना है कि एक समुदाय विशेष द्वारा मजार और मदरसों की आड़ में अवैध रूप से जमीनों पर कब्जे किए जा रहे हैं तथा राज्य की डेमोग्राफी को बदलने की कोशिश की जा रही है। हल्द्वानी के वन भूलपुरा की घटना के बाद शासन—प्रशासन का ध्यान इस ओर गया और तभी से सीएम के निर्देश पर प्रदेश भर में यह अभियान चलाया जा रहा है।
January 14, 2025मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र ट्रिपल इंजन सरकार करेगी तेजी से राज्य का विकास देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने निकाय चुनाव प्रचार अभियान का दौरान कैंट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के साथ सीधा संवाद ही जन समस्याओं को समझने का सबसे बेहतर जरिया होता है।इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय हरबंस कपूर को याद करते हुए कहा कि कैंट विधानसभा की बात बिना उनके नाम के नहीं की जा सकती है। कैंट विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित रहने वाले कपूर साहब के कारण कैंट विधानसभा भाजपा का गढ़ माना जाता है। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक सफलता का कारण उनका जन सरोकारों के साथ हमेशा जुड़ा रहना ही होता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल मेरे मन में आया कि इस चुनाव में रजनी रावत कहीं दिखाई नहीं दे रही है मैंने उन्हें फोन मिलाया और कहा कि क्या बात है दीदी क्या आपको बुलाने के लिए मुझे कुछ विशेष करना होगा क्या? तो उन्होंने कहा कि मेरे भाई का फोन आ गया और क्या करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में हवा है। लोगों को पता है कि अगर राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार होगी तो और भी अधिक तेज गति से विकास होगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री धामी ने आज विकास नगर के हरबर्टपुर और सहसपुर में चुनाव प्रचार किया जिसमें विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी उनके साथ रहे। मुख्यमंत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भाजपा राज्य के सभी निकायों के लिए अलग—अलग संकल्प पत्र लाने जा रही है जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री भाजपा मुख्यालय से जल्द करेंगे।उधर आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ ने कोटद्वार से भाजपा प्रत्याशी श्ौलेंद्र के समर्थन में प्रचार किया और उन्हें विजय बनाने की अपील मतदाताओं से की। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हैं। आज उन्होंने रुड़की में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया तथा भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि लोग भाजपा को बदलना चाहते हैं और कांग्रेस को लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन रहेगा। वही सुमित हृदेश ने आज हल्द्वानी में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि जनता भाजपा को नकार चुकी है।
January 14, 2025देहरादून। हेलीकाप्टर किराये पर देने के मामले में एक करोड 89 लाख की ठगी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार नोएडा निवासी सुभादीप संधू ने कैण्ट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी कंपनी एक विधिवत् निगमित कंपनी है जो कि कंपनी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत है तथा इसका पंजीकृत कार्यालय ग्रेटर नोएडा (पश्चिम) उत्तर प्रदेश में है। उसकी कंपनी चार्टर्ड हेलीकॉप्टर उड़ाने तथा सहायक परिवहन गतिविधियों के व्यवसाय में लगी हुई है। अभय कुमार इस कंपनी के एम् डी, और धीरेन्द्र सिंह व श्रीमति चंद्रलेखा सिंह डायरेक्टर हैं और ये सभी व्यक्ति आरोपी कंपनी के दिन—प्रतिदिन के मामलों के लिए उत्तरदायी हैं। उसकी कंपनी को किराए पर चलाने के लिए हैलीकाप्टर की जरुरत थी। धीरेन्द्र सिंह आदि को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने उससे संपर्क किया और उन्होंने उसको बताया कि उनके पास हैलीकाप्टर हैं और वो हैलीकाप्टर उसको किराए पर दे सकते हैं। उपरोक्त लोगों ने उसको बहुत सारे कागजात भी दिखाए, जिसके मुताबिक उन्होंने उसको बताया कि उन्होंने 8 एविएशन कम्पनी को टेक ओवर किया है और उनके पास वीटी हैलीकाप्टर के पूरे अधिकार है और वो सब उसको किराए पर दे देंगे। उनकी बातों का विश्वास करके, उसने उनके साथ एक समझौता किया, जिसके मुताबिक उनको नीचे उल्लिखित हेलीकॉप्टर (जो कि उनके मुताबिक उन कंपनी के नियंत्रण और प्रबंधन के अधीन है/थे) ऑगस्टा 109—ई पावर, वीटी—एचएक्स (7 सीटिंग) जैसे हेलीकॉप्टर उसको प्रदान करने थे, इसके अतिरिक्त वीटी—सीएलएन, वीटी सीएलआर वीटी—एचएचए, वीटीएलजेबी, बेल 407. बीटीपीएचएन) (7 सीटिंग) चारधाम यात्रा 2024 के लिए 15 मई 2024 से 30 जून 2024 तक और 15 सितंबर 2024 से 28 अक्टूबर 2024 तक प्रदान करने थे। उपर्युक्त समझौते के तहत, उन्होंने उससे समझौते के तहत दो खातों में एक करोड़ अस्सी लाख निन्यानबे हजार नौ सौ पंचानवे रुपए लिए। ये खाते कंपनी और अभय कुमार के थे। पैसे लेने के बावजूद, उन्होंने उसको उपरोक्त हैलीकाप्टर नहीं दिए और जांच करने पर उनके बातें, कागज और वादे, पूरी तरह से झूठे, भ्रामक और तथ्यों के विपरीत पाए गए। वास्तव में ये सभी अभ्यावेदन, झूठी जानकारी और झूठे अभ्यावेदन देकर उनकी मंशा उसको धोखा देने की थी और ये सब बातें, कागज, और वादे अभियुक्तों द्वारा दुर्भावनापूर्ण इरादे से किए गए थे, क्योंकि उपरोक्त हेलीकॉप्टरों के बारे में उनके दावे झूठे पाए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
January 14, 2025देहरादून। बस हादसे के बाद पौडी अस्पताल में सामने आयी अव्यवस्थाओं की शिकायत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब करने के आदेश दिये।आज यहां बस हादसे के बाद, पौड़ी अस्पताल में सामने आई अव्यवस्थाओं की शिकायत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने पौड़ी के जिलाधिकारी से मामले में रिपोर्ट तलब करने के साथ ही, अस्पताल में सभी बुनियादी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बस हादसे में मृतक परिजन को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से अतिरिक्त 3 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 1—1 लाख रुपए की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। बस हादसे के घायलों को पौड़ी अस्पताल में समुचित इलाज देने में अव्यवस्था, संबंधित शिकायत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैम्प कार्यालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होने इस मामले में पौड़ी के डीएम से रिपोर्ट तलब की है, साथ ही कहा है कि लापरवाह अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाई करते हुए, अस्पताल में आपात स्थिति के लिए हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तराखंड में दूर दराज तक स्वास्थ्य सेवाओं का नेटवर्क उपलब्ध है। ऐसे में अस्पतालों में गंभीर बीमार या घायलों के उपचार में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए प्रदेश भर के अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं के साथ ही, आवश्यक दवाई ओर मेडिकल स्टॉफ की उपलब्धता हर वक्त सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने बस हादसे के कारणों की जांच कर परिवहन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।