Home News Posts प्रधानमंत्री मोदी की सभा में घुसने की कोशिश कर रहा फर्जी एनएसजी...

प्रधानमंत्री मोदी की सभा में घुसने की कोशिश कर रहा फर्जी एनएसजी जवान गिरफ्तार

0
421


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जनवरी को मुंबई में थे। यहां उन्होंने करीब 38,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किया था। जानकारी के मुताबिक एमएमआरडीए मैदान में आयोजित पीएम के कार्यक्रम में एक शख्स एनएसजी का फर्जी पहचान पत्र दिखाकर घुसने की कोशिश कर रहा था। हालांकि शक होने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है।
बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी 35 वर्षीय रामेश्वर मिश्रा नवी मुंबई का रहने वाला है। वह भारतीय सेना की गार्ड्स रेजीमेंट का जवान होने का दावा कर रहा है। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है। वहीं सेना, आईबी, दिल्ली पुलिस और पीएम सुरक्षा अधिकारी जैसी कई एजेंसियां ​​संदिग्ध की जानकारी की जांच कर रही हैं कि वह वीवीआईपी सेक्शन में जाने की कोशिश क्यों कर रहा था।
पीएम की सुरक्षा के लिए 4500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा राज्य रिजर्व पुलिस बल की चार टुकड़ियां और दंगा विरोधी दस्ते के लिए रैपिड एक्शन फोर्स की उनके कार्यक्रम में लगाया गया था। पीएम के आगमन को लेकर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स और आस-पास के इलाकों को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया था। इसके अलावा कुछ सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुंबई दौरे पर दो नई मुंबई मेट्रो लाइनों का उद्घाटन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here