Home News Posts उत्तराखंड ईपीएफओ के हल्द्वानी व देहरादून कार्यालय में सीबीआई की छापेमारी

ईपीएफओ के हल्द्वानी व देहरादून कार्यालय में सीबीआई की छापेमारी

0
901

देहरादून। उत्तराखंड में ईपीएफओ दफ्तर में गड़बड़ी की शिकायत पर सीबीआई ने आज हल्द्वानी और देहरादून कार्यालयों में छापेमारी की है। सीबीआई की टीमें दोनों दफ्तरों में दस्तावेजों की जांच कर रही है। सीबीआई की इस कार्यवाही से विभाग में हड़कंप मचा है।
जानकारी के अनुसार सीबीआई को लम्बे समय से ईपीएफओ देहरादून और हल्द्वानी को लेकर लगातार गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी। इस पर आज सीबीआई देहरादून ने पांच—पांच सदस्यीय दो टीम बनाकर देहरादून जीएमएस रोड और हल्द्वानी स्थित दफ्तर में छापेमारी को भेजी गयी। सीबीआई की दोनों टीमें देहरादून और हल्द्वानी मेंं दफ्तर खुलते ही अंदर छापेमारी में जुट गई। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी में आज सीबीआई की टीम ने कर्मचारी भविष्य निधि के ऑफिस में पहुंच कर 2021—22 वित्तीय वर्ष के अभिलेखों का सर्वेक्षण किया। टीम के पहुंचने के बाद से ही कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। कर्मचारी सारी रिपोर्ट सीबीआई की टीम को उपलब्ध करा रहे है। दोनों दफ्तर में टीमों द्वारा सर्वेक्षण किया जा रहा है। जिसकी फाइनल रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद ही मामले में अगली कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here