Home News Posts उत्तराखंड मुठभेड़ः गोली लगने से बदमाश घायल

मुठभेड़ः गोली लगने से बदमाश घायल

0
414

  • तमंचा व कारतूस बरामद

हरिद्वार। भगवानपुर—मंगलौर हाईवे पर बीती शाम हुई फायरिंग की घटना में शामिल रहे एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हुआ है। जिसकेे पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्त में लेकर अस्पताल पहुंचाया जहंा उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार बीती शाम सालियर के पास भगवानपुर—मंगलौर हाईवे पर दो गुटों के बीच फायरिंग की घटना में नदीम पुत्र शमीम निवासी पुहाना थाना भगवानपुर (उम्र 27 वर्ष) को बाएं हाथ और पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल किया गया। घायल को तत्काल उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। मामले में पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। फायरिंग की घटना को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा देहात क्षेत्र में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी अभियान के अंतर्गत रात्रि करीब 1ः05 बजे जब प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंग नहर पुलिस टीम के साथ निर्माणाधीन सलियर अंडरपास पर चेकिंग कर रहे थे, तभी पुलिस ने एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार युवक को रोकने का प्रयास किया गया। युवक ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। युवक भागते हुए निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे की कच्ची सर्विस लेन की ओर चला गया। करीब 600 मीटर आगे जाकर उसकी बाइक कच्ची मिटृी में फंस गई। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर युवक ने दोबारा पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। प्रभारी निरीक्षक द्वारा आत्मरक्षा में दो फायर किए, जिससे युवक घायल होकर गिर पड़ा। आरोपी की पहचान रोहित राणा पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम करौंदी थाना भगवानपुर के रूप में हुई, जो पूर्व में हुई शाम की फायरिंग की घटना में संलिप्त पाया गया। आरोपी के पास से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। घायल हुए बदमाश को उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here