Home News Posts उत्तराखंड पुलिस और गौ—तस्करों के बीच हुई मुठभेड़

पुलिस और गौ—तस्करों के बीच हुई मुठभेड़

0
431
  • दो गौ—तस्कर हुए घायल, दो फरार

उधमसिंहनगर। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ मेें देर रात दो गौ तस्कर गोली लगने से घायल हो गये। जिन्हे गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए दो गौ तस्कर फरार होने मे कामयाब रहे जिनकी तलाश जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि देर रात कोतवाली काशीपुर पुलिस और गौ तस्करों के बीच अचानक मुठभेड़ हुई, जिसमें गौ—तस्करों ने पुलिस पर फायर झौंक दिया। जवाबी फायरिंग में दो गौ—तस्कर घायल हो गये। जिन्हे पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया, जहंा उनका उपचार जारी है। दोनो घायल तस्कर इब्राहिम और आरिफ ठाकुरद्वारा के निवासी है। जिन पर पूर्व में भी कई मुकदमें दर्ज है। बताया कि इस दौरान रात के अंधेरे का फायदा उठाकर दो गौ—तस्कर फरार होने में कामयाब रहे जिनकी तलाश जारी है। फरार गौ तस्करों के नाम इकबाल उर्फ भूरा पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी नई बस्ती ठाकुरद्वारा और अफजाल पुत्र इकबाल निवासी पुष्प बिहार कॉलोनी काशीपुर बताया गया है। जिनकी तलाश में छापेमारी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here