Home News Posts उत्तराखंड बुजुर्ग की सिर कुचलकर हत्या

बुजुर्ग की सिर कुचलकर हत्या

0
407
  • यूपी से जमीन बेचकर लौटा था मृतक, लूट की आंशका

नैनीताल। बुजुर्ग की उसकी ही झोपड़ी मे सिर कुचलकर हत्या किये जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मृतक बीते रोज ही यूपी से अपनी जमीन बेचकर लौटा था। जिस कारण लूट की आशंका जताई जा रही है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।
हत्या की यह वारदात ग्राम पुछड़ी क्षेत्र में आज सुबह सामने आयी है। यहंा झोपड़ी में रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग सलीम अली का शव लहूलुहान हालत में बरामद हुआ है। जिनका सिर बुरी तरह से कुचला गया था। हत्या की इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं हत्या की इस वारदात की जानकारी मिलते ही सीओ सुमित पांडे और कोतवाल सुशील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है ताकि हत्या के कारणों की वैज्ञानिक जांच की जा सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सलीम अली झोपड़ी में अकेले रहते थे और बुधवार को ही उत्तर प्रदेश से अपनी जमीन बेचकर लौटे थे। जिस कारण अंदेशा जताया जा रहा है कि उनके पास जमीन बिक्री की रकम थी, ऐसे में किसी के द्वारा लूट के इरादे से उनकी हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि आज सुबह ग्रामीणों ने उनकी झोपड़ी का दरवाजा खुला देखा। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि वहंा खून से लथपथ सलीम अली का शव पड़ा हुआ था। जिस पर लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी। लोगों का कहना है कि मृतक का बेटा पास की फौजी कॉलोनी में अलग रहता है। वहीं मामले में सीओ सुमित पांडे ने बताया कि पुछड़ी इलाके में झोपड़ी से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। उन्होने कहा कि मामले का खुलासा जल्द कर दिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here