Home News Posts उत्तराखंड बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला, मौत

बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला, मौत

0
184


हरिद्वार। सड़क हादसे में आज सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर एक बुर्जुग की मौत हो गयी, बुर्जुग मस्जिद जा रहे थे। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
घटना ज्वालापुर क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार अंसारी मार्किट स्थित हुसैनिया मस्जिद में खिदमत करने वाले नूर मोहम्मद उर्फ नूरा रोज की तरह सुबह मस्जिद जा रहे थे। इसी दौरान अंदरूनी बाजार में पहुंचे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे इलाके में मातम का माहौल है। चौकी प्रभारी रेल समीप पांडेय ने बताया कि ट्रक चालक की पहचान कर ली गई है। चालक पीलीभीत का निवासी है और गूगल मैप के सहारे चलते हुए गलती से अंदर बाजार में पहुंच गया था। पुलिस के मुताबिक परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here