Home उत्तराखंड देहरादून राजधानी में बढ़ते अपराध

राजधानी में बढ़ते अपराध

0
67


राजधानी देहरादून में इन दिनों जिस तेजी से अपराधों की बाढ़ आयी हुई है। उससे यहां आमजन में असुरक्षा की भावना जाग रही है। बीते कुछ दिनाें में यहंा एक के बाद एक महिलाओं की हत्यायों से लोगों मेें दहशत है तो वहीं एक बार फिर बीते रोज शहर के एक पाश इलाकेे डालनवाला क्षेत्र में एक स्कूल के बाहर से एक छात्रा का अपहरण का प्रयास यह बताने के लिए काफी है कि राजधानी देहरादून में अपराधियों के हौंसले कितने बुलंद हो चुके है। हालांकि पुलिस इस मामले में गहन जांच का दावा करने की बात कह रही है साथ ही आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में महानगरों के किसी संगठित गिरोह का हाथ हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह किसी अंर्तराज्यीय किडनेंपिग गिरोह की राजधानी देहरादून में दस्तक हो सकती है। क्योंकि राजधानी देहरादून में इस तरह दिन दहाड़े पूर्व समय में किसी छात्र या छात्रा के अपहरण का प्रयास बदमाशों द्वारा कभी नहीं किया गया है। यह घटना शिक्षा के हब कहे जाने वाले देहरादून में बच्चो की सुरक्षा को लेकर व्यापक चिंता पैदा कर रही है। यूं तो दिल्ली एनसीआर में हालिया कुछ वर्षो में स्कूलों के बाहर से अपहरण के मामले बढ़े है लेकिन अब उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में इस तरह के मामलों की दस्तक डराने वाली है। हालांकि दून पुलिस इस मामले की गम्भीरता को देखते हुए गहन पड़ताल में जुट चुकी है लेकिन पुलिस कब तक इस घटना का खुलासा कर पाती है यह आने वाला समय ही बतायेगा। लेकिन इस तरह के अपराध देहरादून में होना एक नये सकेंत दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here