Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh लूट व एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से दहला...

लूट व एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से दहला प्रयागराज

0
938

हत्यारों ने शवों को जलाने के लिए घर में लगाई आग

लखनऊ। यूपी में बदमाशों के हौसलें लगातार बढ़ते दिखायी दे रहे है। देर रात भी प्रयागराज में बदमाशों ने लूट के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी। जिसके बाद हत्यारों ने शवों को जलाने के लिए घर में आग भी लगा दी है।
जानकारी के अनुसार प्रयागराज स्थित थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में बीती रात हत्यारों ने एक ही परिवार के 5 लोगों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी। वहीं उन्होने एक 5 साल की बच्ची पर भी वार किया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले में जांच शुरू कर दी गयी। बताया जा रहा है कि जिस परिवार की हत्या की गई है उसका मुखिया खेती और पशुओं की खरीद बिक्री करके परिवार का भरण पोषण करता था। देर रात सभी घर में सो रहे थे। जबकि उनका बेटा प्रयागराज शहर में था। इसी बीच रात को बदमाशों ने घर में घुसकर पांच लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी और सामान लूट कर फरार हो गए। हत्यारों के कहर से एक पांच साल की बच्ची बच गई है। बहरहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के नाम राजकुमार यादव पुत्र राम अवतार, कुसुम यादव पत्नी राजकुमार, मनीषा यादव पुत्री राजकुमार, सविता यादव पत्नी सुनील व मीनाक्षी पुत्री सुनील बताये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here