Home News Posts उत्तराखंड दुर्लभ प्रजाति के 45 कछुओं सहित दो गिरफ्तार

दुर्लभ प्रजाति के 45 कछुओं सहित दो गिरफ्तार

0
541

उधमसिंहनगर। दुर्लभ प्रजाति के कुछओं की तस्करी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को 45 कछुओं व तस्करी में प्रयुक्त बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कल देर शाम थाना पुलभट्टा पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ वन्य जीव तस्कर वन्य जीवों की तस्करी हेतू आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैंिकंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को पुलभटृा बहेडी बार्डर पर स्थित वन विभाग चौकी/बैरियर पर बाइक सवार दो संदिग्ध आते हुए दिखायी दिये। पुलिस ने जब उन्हे रोक कर तलाशी ली तो उनके पास मौजूद एक थ्ौले से दुर्लभ प्रजाति के 45 कछुए बरामद हुई पूछताछ में उन्होने अपना नाम मंतोष विश्वास पुत्र मनोरंजन विश्वास व ज्योतिष गाइन पुत्र जगदीश गाइन निवासी बंगाली कालोनी थाना किच्छा बताया। बताया कि वह बरामद कछुओं को चोरी से बरेली रामगंगा नदी से काँटों में फंसाकर पकड़ कर लाये है जिसे किच्छा बाजार में ग्राहको को ऊंचे दामों में बेचने लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here