Home News Posts सोनाली फोगाट हत्या मामले में ड्रग्स तस्कर को लिया हिरासत में

सोनाली फोगाट हत्या मामले में ड्रग्स तस्कर को लिया हिरासत में

0
635

पणजी। भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले में पुलिस ने गिरफ्तार दो आरोपियों को मादक पदार्थो की आपूर्ति करने वाले एक तस्कर को हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तार दोनो आरोपियों ने अपने बयान में उक्त व्यक्ति से मादक पदार्थ खरीदने की बात स्वीकार की थी।
भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिसमें गिरफ्तार दोनो आरोपियों को मादक पदार्थो की तस्करी करने वाला एक व्यक्ति जिसका नाम दत्ताप्रसाद गांवकर है, को पुलिस ने अंजुना से हिरासत में ले लिया गया है। वहीं हिरासत में लिए गये एक अन्य व्यक्ति जिसकी पहचान कर्लीज रेस्तरां के मालिक एडविन नून्स के रूप में हुई है, जहां फोगाट (42) रहस्यमय परिस्थितियों में अपनी मौत से पहले 22 अगस्त की देर रात पार्टी कर रही थीं।
बता दें कि गोवा पुलिस ने हरियाणा की लोकप्रिय टिकटॉक स्टार फोगाट के साथ गोवा आए सुधीर सागवान और सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया था। फोगाट को 23 अगस्त की सुबह उत्तरी गोवा जिले के अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल में उनके होटल से मृत अवस्था में लाया गया था। पुलिस ने बताया कि सागवान और सिंह ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाया था और 22 और 23 अगस्त की रात को कर्लीज रेस्तरां में पार्टी के दौरान उन्होंने फोगाट को इसे पीने के लिए मजबूर किया। दोनों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। इस बीच पुलिस ने कर्लीज रेस्तरां के मालिक को हिरासत में लिया है। रेस्तरां के वॉशरूम में ड्रग्स बरामद की गई थी। मौत से पहले सोनाली को उनके सहयोगी इसी वाशरूम में ले गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here