Home News Posts state होटल में पकड़े गए दर्जनों छात्र—छात्राए

होटल में पकड़े गए दर्जनों छात्र—छात्राए

0
914

हरिद्वार। ंहोटल में नशे की हालत में पुलिस ने कई छात्र—छात्राओं को पकड़ लिया है। जिसमें से अधिकतर एक बड़े संस्थान के छात्र—छात्राएं हैं। पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया वहीं होटल को सील करने की संस्तुति ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को भेज दी गयी है।
जानकारी के अनुसार बीती शाम एक सूचना के बाद रूड़की सिविल लाइंस पुलिस ने रोडवेज के समीप एक होटल में छापेमारी की। इस दौरान वहां काफी संख्या में युवक, युवतियां शराब आदि का सेवन करते पाये गये। पूछताछ में पता चला कि उनमें से अधिकतर नामी संस्थान के छात्र—छात्राएं है। इस पर पुलिस ने संस्थान को सूचित करते हुए उन छात्र—छात्राओं को भविष्य में इस प्रकार का कृत्य न करने की चेतावनी देते हुए उन्हें संस्थान अधिकारियों के सपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने होटल संचालक को सख्त हिदायत दी और साथ ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को होटल सील करने के लिए संस्तुति भेज दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here