Home News Posts उत्तराखंड दहेज लोभी पिता—पुत्र गिरफ्तार

दहेज लोभी पिता—पुत्र गिरफ्तार

0
570

देहरादून। दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। दहेज की मांग को लेकर बीते दिनों एक महिला ने खुदकुशी कर ली थी। महिला के पिता ने पति,सास,ससुर और जेठ पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
डोईवाला कोतवाल प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि पापतोली थलीसैंण जिला पौड़ी गढ़वाल निवासी महिला के पिता ने डोईवाला कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि डोईवाला के कासरो स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर उनकी 23 वर्षीय बेटी का शव मिला। उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पिता ने बताया कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का युवक से विवाह 17 नवंबर 2023 को हुआ था, विवाह के समय उन्होंने सामर्थ्य के अनुसार सब कुछ दिया। उसके बाद भी उनकी बेटी को पति, सास, ससुर व जेठ दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। जिससे तंग आकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है।
डोईवाला कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि पीड़ित पिता के प्रार्थना पत्र के आधार पर मृतका के पति और ससुर को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here