Home News Posts उत्तराखंड शराबियों की बारात लेकर थाने पहुँची दून पुलिस की बस सेवा

शराबियों की बारात लेकर थाने पहुँची दून पुलिस की बस सेवा

0
556

  • सड़क किनारे खुलेआम जाम गटक रहे पियक्कड़ों का दून पुलिस ने उतारा सुरूर

    देहरादून। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 90 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्यवाही की गयी।
    आज यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान रात्रि में दून पुलिस द्वारा अलग— अलग थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पी रहे कुल 90 व्यक्तियो को गाडी मे बैठाकर थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी 90 व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गई एवं कुल 22 हजार 500 रूपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान 04 वाहनों को पुलिस द्वारा सीज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here