Home News Posts उत्तराखंड हॉकी से मारपीट करने वाले दूसरे युवक को दून पुलिस ने किया...

हॉकी से मारपीट करने वाले दूसरे युवक को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
504
  • युवकों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

देहरादून। हॉकी से युवकों की मारपीट करने वाले दूसरे युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें 02 व्यक्ति दो युवकों को हॉकी तथा लातों से मारते हुए दिखाई दे रहे है, उक्त वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय सिंह द्वारा तत्काल वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए युवकों के साथ मारपीट करने वाले युवराज को गत दिवस गिरफ्तार किया गया था। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर दोनो आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अमन घटना के बाद से ही फरार चल रहा था, जिसकी तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही थी। पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से आज पुलिस टीम द्वारा अमन को लक्ष्मणपुर विकास नगर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here