Home News Posts उत्तराखंड देश की आजादी में कोई भूमिका नहीं, बातें राष्ट्रवाद कीः देवेन्द्र

देश की आजादी में कोई भूमिका नहीं, बातें राष्ट्रवाद कीः देवेन्द्र

0
471

नैनीताल। हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जिन लोगों की देश की आजादी में कोई भूमिका नहीं है वह आज राष्ट्रवाद की बात कर रहे है। भाजपा और आरएसएस की देश की आजादी में कोई भूमिका नहीं रही है। कल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि जो अपने घरों में तिरंगा नहीं लगाएगा उसको विश्वास की नजर से नहीं देखा जाएगा।
कंाग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि देश में गरीब आदमी के पास खाने के लिए अनाज नहीं है, लेकिन राशन की दुकान में 20 रूपये का तिरंगा झंडा खरीदने पर गरीब आदमी को मजबूर किया जा रहा है। सरकार को गरीब के पेट में अनाज कैसे जाए, बेरोजगार युवाओं को किस तरह से रोजगार दिया जाए, इस विषय पर सोचने की जरूरत है। भाजपा जो आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है, वह कांग्रेस की देन है। कांग्रेस के नेताओं ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी और अपने प्राण न्यौछावर करे, लेकिन आज भाजपा राष्ट्रवाद की बातें करके देश को गुमराह कर रही है।
वही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी कहा कि जिस पार्टी ने देश की आजादी में अपनी कोई भी भूमिका नहीं निभाई हो वह आज लोगों से राष्ट्रवाद और तिरंगे की बात कर रहे हैं। तिरंगा झंडा हमारे देश की आजादी का प्रतीक है, जिसको देखकर हर भारतवासी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है, लेकिन आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ कह रहे हैं कि जो झंडा नहीं लगाएगा उस पर विश्वास नहीं किया जा सकता। यह भाजपा की छोटी और विकृत मानसिकता को दर्शाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here