Home News Posts उत्तराखंड जानलेवा कुटृू

जानलेवा कुटृू

0
503
  • 200 हुए हॉस्पिटल में भर्ती
  • सीएम धामी ने किया अस्पतालों का दौरा,सख्त कार्रवाई के निर्देश
  • कई दुकानें सील, जांच पड़ताल में जुटे तमाम अधिकारी

देहरादून/हरिद्वार। पहले ही नवरात्रि के दिन कुटृू का विषाक्त आटा खाने से सैकड़ो लोग बीमार हो गए। हालत बिगड़ने पर जब मरीजों का अस्पताल पहुंचना शुरू हुआ तो शासन—प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आज सुबह सीएम धामी ने अस्पतालों का दौरा कर पीड़ितों का हाल जाना और उनके इलाज तथा जांच के आदेश देने के साथ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। गनीमत यह है कि समाचार लिखे जाने तक किसी की जान जाने की खबर नहीं है लेकिन कुछ की हालत खराब होने पर उन्हें हायर सेंटर जरूर भेजा गया है।
बड़ी संख्या में लोग बीमारः राजधानी दून में 200 से ढाई सौ के बीच बीमार लोगों के अस्पताल पहुंचने की खबर मिलने और सीएम धामी के अस्पताल जाने की सूचना मिलते ही गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे से लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल और पुलिस कप्तान अजय सिंह सहित तमाम अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मुख्यमंत्री धामी ने इन अधिकारियों को मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। वहीं खाघ सुरक्षा विभाग द्वारा त्यौहारों से पूर्व चलाये जाने वाले विशेष जांच अभियान पर भी रिपोर्ट तलब की गई है। सीएम ने कोरोनेशन में भर्ती 66 और दून अस्पताल में भर्ती 44 मरीजों का हाल—चाल जाना और उनकी उचित चिकित्सा के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए गए हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में महंत इंद्रेश और सिनर्जी सहित अन्य कुछ अस्पतालों में भी कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए लोग पहुंचे हैं जिनकी कुल संख्या ढाई सौ से अधिक बताई जा रही है।
हरिद्वार में भी मिले बीमारः उधर हरिद्वार से प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां भी अभी प्रारंभिक दौर में 25 से 30 लोगों के बीमार होने और अस्पताल में भर्ती होने की खबर आई है। हरिद्वार के लक्सर के खेड़ी कला में बीती रात कुटृू का आटा खाने के बाद लोगों को चक्कर आने, पेट दर्द तथा बेहोशी जैसे लक्षण सामने आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन द्वारा यहां भी मामले की जांच करने की बात सामने आई है। दून और हरिद्वार में बीमार लोग बीती रात से अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं।
सहारनपुर की फार्म से आया आटाः प्रारंभिक जांच में जो तथ्य सामने आए हैं उसके अनुसार यह आटा सहारनपुर की एक फर्म द्वारा सप्लाई किया गया था जिसकी सूचना सहारनपुर के डीएम और एसएसपी को दे दी गई तथा दून से भी एक पुलिस टीम को सहारनपुर भेजा गया है। बताया गया है कि दून में तीन थोक विक्रेताओ ंके यहां इस फर्म ने आटा सप्लाई किया था जिसे अलग—अलग क्षेत्राें के फुटकर विक्रेताओं ने आटा खरीदा। अब पुलिस व खाघ विभाग की टीमों द्वारा इसकी जांच की जा रही है तथा आटे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री धामी ने खाघ सुरक्षा विभाग से भी इसकी जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं तथा थोक विक्रेताओं की दुकानों को सील कर दिया गया है।
बीते कल पहले ही नवरात्रि के दिन लोगों ने देर शाम आटा खरीदा और उसका इस्तेमाल किया गया। जिसके कुछ ही घंटो बाद उन्हें कई तरह की समस्याएं होनी शुरू हो गई और अस्पतालों में आधी रात से बीमारो का आना शुरू हो गया। हालांकि आज दोपहर बाद कुछ मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भी भेज दिया गया है लेकिन अभी बड़ी संख्या में बीमार अस्पतालों में भर्ती है। मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here