Home News Posts उत्तराखंड कांग्रेसियों का पुलिस मुख्यालय पर हल्ला बोल

कांग्रेसियों का पुलिस मुख्यालय पर हल्ला बोल

0
283
  • किच्छा कोतवाली इंचार्ज को बदलने की मांग
  • कांग्रेस नेताओं की पुलिस से तीखी नोंक—झोंक
  • नेताओं को हिरासत में लिया फिर छोड़ा

रुद्रपुर। पुलिस के दमनात्मक तथा दुर्व्यवहार पूर्ण रवैये के खिलाफ आज कांग्रेस नेताओं ने पुलिस मुख्यालय पर हल्ला बोला। धरने—प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों की पुलिस के साथ तीखी नोक—झोंक हुई जिसके बाद पुलिस ने कुछ कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में ले लिया जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि किच्छा के कोतवाली इंचार्ज धीरेंद्र कुमार द्वारा अनावश्यक रूप से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर सरकार के दबाव में कार्य करने का आरोप लगाया है। नेता विपक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि सरकार और पुलिस की अपराधियों के साथ सांठ—गांठ है तथा पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है, उन पर झूठे मुकदमे दर्ज किया जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने सरवरयार खान के साथ अभद्रता करने के मामले की जांच की मांग की तथा कोतवाली इंचार्ज का हटाने की मांग की।
बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय के घेराव के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने मुख्यालय में घुसने की कोशिश की तथा रोके जाने पर पुलिस के साथ उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेकर सिडकुल चौकी ले गई जहां से उन्हें छोड़ दिया गया। तिलक राज बेहड़ का कहना है कि कोतवाल को हटाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वही यशपाल आर्य का कहना है कि नए भू कानून से उधमसिंहनगर को बाहर रखे जाने से यहां जमीनों की लूटपाट हो रही है तथा राज्य में जंगल राज हो गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here