Home News Posts उत्तराखंड कांग्रेस ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

कांग्रेस ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

0
516

देहरादून। कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी की। कांग्रेस की पहली सूची में 12 उम्मीदवार 50 से कम उम्र के हैं, तो 24 उम्मीदवार अनुसूचित जाति, अनुसूजित जनजाति, पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के हैं। कांग्रेस के नेता अजय माकन ने कांग्रेस की पहली सूची की व्याख्या करते हुए कहा कि कांग्रेस के अनुभवी नेताओं, युवाओं और जमीन से जुड़े नेताओं की यह सूची मिश्रण है। कांग्रेस जिस प्रकार की गारंटी की घोषणा लोगों की पसंद की हिसाब से कर रहे हैं। राहुल गांधी और खरगे के नेतृत्व में पूरा करेंगे।
एआईसीसी मुख्यालय में केसी वेणुगोपाल, अजय माकन और पवन खेरा ने 39 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। सूची में प्रमुख नामों में केरल के वायनाड से राहुल गांधी, केरल के तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर से चुनाव लड़ेंगे। राजनांदगांव से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, महासमुंद से पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू और छत्तीसगढ़ की कोरबा सीट से ज्योत्सना महंत शामिल हैं. डीके सुरेश कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण से चुनाव लड़ेंगे।
कुल मिलाकर, आठ राज्यों की सूची में केरल से 15 नाम, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक से छह-छह नाम, तेलंगाना से चार नाम, मेघालय से दो नाम और त्रिपुरा, सिक्किम और नागालैंड से एक-एक नाम शामिल हैं. कांग्रेस पार्टी 2024 का लोकसभा चुनाव विपक्षी दलों के भारतीय गुट के हिस्से के रूप में लड़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here