भारत जोड़ो यात्रा में साथ चल रहे कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन

0
174

नई दिल्ली। जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का आज उस समय निधन हो गया जब वह पंजाब के फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा पर थे और राहुल गांधी की यात्रा में चल रहे थे।
इसी दौरान अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और मौत का कारण हार्ट हटैक बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि सुबह पौने नौ बजे जब यात्रा लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी कि तभी उनकी तबियत बिगड़ गई। संतोख सिंह की उम्र 76 साल की थी।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनके निधन पर ट्वीट करते हुए कहा, ‘हमारे सांसद श्री संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा झटका है। दुख की इस घड़ी में मेरा दिल उनके परिवार, दोस्तों और फॉलोअर्स के साथ है। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।’ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जालंधर से लोकसभा सांसद श्री संतोख सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों पर वे सदैव मुखर रहे। सदन में अनुशासन से अपनी बात रखना उनके व्यक्तित्व की खासियत थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’
संतोख चौधरी का पार्थिव शरीर उनके जालंधर स्थित आवास पर ले जाया जाएगा। संतोख सिंह एक विधायक के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की और फिर पंजाब में कैबिनेट मंत्री भी बने। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस सांसद के निधन पर शोक जताते हुए कहा, ‘जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here