Home News Posts उत्तराखंड बढ़ते अपराधों सहित विभिन्न मुद्दाें को लेकर कांग्रेस ने किया राजभवन कूच

बढ़ते अपराधों सहित विभिन्न मुद्दाें को लेकर कांग्रेस ने किया राजभवन कूच

0
267



देहरादून। बिगड़ती कानून—व्यवस्था और हाल के दिनों में हुई जघन्य हत्याओं को लेकर कांग्रेस ने राजभवन कूच किया। पुलिस ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हाथीबडकला चौकी के पास बैरकेडिंग लगाकर रोक दिया जिसके बाद वहां पर पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंक झोक हुई जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन पहुंचा दिया।
आज यहां बढते अपराधों सहित विभिन्न मुददों को लेकर कांग्रेस के राजभवन कूच के लिए सुबह से ही कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी परेड ग्राउंड में एकत्रित होने लगे। 11 बजे के आसपास कांग्रेस ने राजभवन के लिए कूच किया। इस दौरान पुलिस ने भी सुरक्षा के कडे इंतेजाम किये हुए थे। रैली जब परेड ग्राउंड से बाहर निकली तो पुलिस ने ओरियन्ट चौक से कनक चौक जाने वाले ट्रैफिक को ग्लोब चौक होते हुए भेज दिया तथा साथ ही कई स्थानों पर रूट डायवर्ट करते हुए रैली का निकाला गया। रैली जब हाथीबडकला चौकी के पास पहुंची तो पुलिस ने बैरकेडिंग लगाकर उनको रोक दिया जिसके बाद वह वहीं पर धरने पर बैठ गये। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक, पूर्व मंत्री, जिला एवं महानगर पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में दिन—दहाड़े हुई वारदातों ने कानून—व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने दावा किया कि बीते पंद्रह दिनों में राजधानी समेत विभिन्न जिलों में कई जघन्य हत्याएं हुईं, लेकिन सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी नहीं हो सकी। कांग्रेस का आरोप है कि इससे अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा कि “देवभूमि” की छवि वाले राज्य में बढ़ते अपराध बेहद चिंताजनक हैं। उनका आरोप है कि मौजूदा सरकार अपराध रोकने में प्रभावी कदम उठाने में असफल रही है और कानून का भय कम होता दिखाई दे रहा है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि महिला अपराधों में वृद्धि सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़ा करती है। कांग्रेसियों ने कहा कि संवेदनशील और अपराध—प्रवण क्षेत्रों में विशेष सघन अभियान चलाया जाए। संगठित अपराध एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। हर गंभीर आपराधिक घटना की समयबद्ध और उच्चस्तरीय जांच सुनिश्चित की जाए। पुलिस प्रशासन की जवाबदेही तय कर लापरवाही पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। आमजन में सुरक्षा की भावना स्थापित करने के लिए दृश्यमान और प्रभावी कदम उठाए जाएं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कानून—व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी चरणबद्ध और उग्र आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष जनता की सुरक्षा, न्याय और प्रदेश में शांति व्यवस्था की बहाली के लिए है। परेड ग्राउंड में उमड़ी भीड़ और गूंजते नारों ने साफ संकेत दिया कि विपक्ष कानून—व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति पर आगे बढ़ चुका है। अब निगाहें सरकार की प्रतिक्रिया और आगे उठाए जाने वाले ठोस कदमों पर टिकी हैं। जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here