Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh कांग्रेस की मैराथन में भगदड़, कई छात्राएं घायल

कांग्रेस की मैराथन में भगदड़, कई छात्राएं घायल

0
635

बरेली। कांग्रेस द्वारा बरेली में आयोजित मैराथन में भगदड़ मचने से कई छात्राएं घायल हो गईं। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
बरेली में लड़की हूं लड़ सकती हूं मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में हजारों स्कूली छात्राओं ने भाग लिया। मैराथन में आई छात्राओं की भीड़ को देखकर आयोजकों के हाथ—पैर फूल गए। जिसके चलते वहां भारी अव्यवस्था फैल गई।
इस कारण मैराथन में अचानक भगदड़ मच गई और सैकड़ों छात्राएं गिर गई। सड़कों पर जूते और मास्क फैले नजर आये और कई छात्राएं घायल हो गईं। इन सभी घायल छात्राओं का इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here