Home News Posts उत्तराखंड कांग्रेस गरीब-किसान व मजदूरों के साथः राहुल

कांग्रेस गरीब-किसान व मजदूरों के साथः राहुल

0
738

किसानों ने दिया राहुल को समर्थन का भरोसा
मोदी प्रधानमंत्री नहीं वह देश के राजा हैं

किच्छा/हरिद्वार। भाजपा की मोदी सरकार ने देश में दो हिंदुस्तान बना दिए हैं गरीबों का हिंदुस्तान और अमीरों का हिंदुस्तान। यह बात आज चुनावी दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कही गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के गरीब—किसान और मजदूरों के साथ खड़ी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश के किसान, मजदूर और गरीब सबसे ज्यादा परेशान हैं। देश में बढ़ती महंगाई ने उनका जीवन मुश्किल कर दिया है। देश भर में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने आम आदमी को परेशानी में डाल रखा है, लेकिन भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी देश के चंद अमीरों को और अधिक अमीर बनाने के लिए काम करते रहे हैं। देश में गरीबों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बेरोजगार, युवा हताश और निराश तथा परेशान हैं उनकी कोई बात तक सुनने वाला नहीं है। बेरोजगारों को रोजगार देने की जगह उन पर लाठियां बरसाई जाती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जहंा भी सरकार है या जहां भी कांग्रेस की सरकार बनेगी, कांग्रेस की पहली प्राथमिकता गरीब, किसान और मजदूरों की समस्याओं को कम करने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनकी मदद के लिए एक ऐसा रोडमैप तैयार किया है कि सरकारी तमाम योजनाओं का सीधा लाभ उन्हें मिल सके। राहुल गांधी ने आज अपने एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान पहले उधम सिंह नगर के किच्छा में नवीन मंडी में आयोजित एक कार्यक्रम में किसानों से सीधा संवाद किया गया।
किसानों से संवाद के दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना। इस संवाद में किसानों की कई यूनियनों के नेताओं ने उनके सामने अपनी समस्याएं रखी। किसान नेताओं ने तीन कृषि कानूनों की वापसी के लिए चलाए गए आंदोलन में कांग्रेस के समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा कि उत्तराखंड के किसानों ने भाजपा का बहिष्कार और कांग्रेस के समर्थन की घोषणा की। इस अवसर पर राहुल गांधी ने कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई किसानों व आम आदमी ने लड़ी थी, हरित क्रांति की लड़ाई किसानों ने लड़ी थी। उन्होंने कहा कि हमें कोई इस लड़ाई से नहीं हटा सकता हम यह लड़ाई लड़ते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के 100 लोगों के पास जितना धन है उतना आधे हिंदुस्तान के लोगों के पास है। हम किसानों के साथ इसलिए खड़े हुए क्योंकि यह किसानों के साथ मजदूरों के साथ अन्याय था। उन्होंने आज के पीएम को राजा बताया वह प्रधानमंत्री नहीं है। कांग्रेस के समय में ऐसा नहीं था। कहा कि एक साल में प्रधानमंत्री ने एक बार भी बात करने की जरूरत नहीं समझी क्यों? क्योंकि मोदी प्रधानमंत्री नहीं राजा है। इस अवसर पर पूर्व सीएम हरीश रावत सहित अनेक लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here