Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh सड़क दुर्घटना में सीएम योगी के ओएसडी की मौत, पत्नी घायल

सड़क दुर्घटना में सीएम योगी के ओएसडी की मौत, पत्नी घायल

0
641

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में मुख्यमंत्री योगी के गोरखपुर कार्यालय के तैनात ओएसडी मोतीलाल सिंह की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने उनकी मौत पर दुख जताया है।
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर कैंप कार्यालय के ओएसडी (जन सुनवाई अधिकारी) मोती लाल सिंह अपनी पत्नी और चालक के साथ किसी काम से लखनऊ जा रहे थे। तभी हाईवे पर मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खजौला के पास उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी नीलगाय सामने आने के बाद अनियंत्रित हो गई। चालक ने काफी कोशिश की, लेकिन वह संभल नहीं पाया और गाड़ी सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसा देर रात करीब एक बजे हुआ।
वहीं सूचना पर थाना पुलिस समेत प्रशासन के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने ओएसडी मोतीलाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी पत्नी और चालक को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। हालत बिगड़ने पर दोनों को हायर सेंटर के लिए रैफर किया गया है। सूचना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उनकी आत्माशांति के लिए प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here