रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाईन पर शिकायत दर्ज कराने वाले आठ शिकायतकर्ताओं से फोन पर वार्ता की।
आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल सीएम हेल्पलाईन—1905 व मुख्यमंत्री जन समर्पण पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि सीएम हैल्प लाईन व मुख्यमंत्री जन समर्पण पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु सरकार संवेदनशील व कटिबद्ध है। जन समस्याओं का निस्तारण करना सरकार की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी जन समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए त्वरितगति से सामाधान करना सुनिश्चित करें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे सीएम पोर्टल व मुख्यमंत्री जन समर्पण पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा करें व ढिलाई बरतने वालों के खिलाफ कार्यवाही भी करना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि शिकायत जिस अधिकारी के स्तर की है, उनका समाधान उनके स्तर पर ही हो जाय। अनावश्यक रूप से शिकायतें उच्च स्तर पर न आये। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सीएम हेल्पलाईन पर शिकायत दर्ज करने वाले 08 शिकायतकर्ताओं से फोन पर वार्ता भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रीष्मकाल प्रारम्भ होने वाला है पेयजल विभाग जनता को सुचारू पेयजल उपलब्ध कराने हेतु सभी पेयजल लाईनों की लिकेज मरम्मत, हैंडपम्प मरम्मत, नौलो—धारों की सफाई के साथ ही वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित कर ले ताकि गर्मी में जनता को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े। मा0 मुख्यमंत्री ने कहा आगामी 23 मार्च को सरकार के 03 वर्ष पूर्ण हो रहे है व यह वर्ष प्रदेश का रजत वर्ष भी है इसलिए सरकार के तीन वर्ष के अवसर पर जन सेवा थीम पर सभी विधानसभाओं/विकास खण्डों में वृह्द बहुद्देशीय शिविरों एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जायेगा व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेगें। बैठक में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, डीएमओ यूसी तिवारी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, ओसी गौरव पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता लोनिवि हरीश चन्द्र, नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना, मुख्य उघान अधिकारी प्रभाकर सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष जोशी, महाप्रबंधक उघोग विपिन कुमार सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।




