सीएम का आरटीओ में छापा, आरटीओ सस्पेंड

0
627

देहरादून। आरटीओ कार्यालय देहरादून की लम्बे समय से शिकायतें आने के बाद आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने औचक निरीक्षण करते हुए खामिंया मिलने पर आरटीओ देहरादून को मौके पर ही सस्पेंड कर दिया गया है।
बीते कुछ समय से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देहरादून आरटीओ कार्यालय की कई शिकायतें मिल रही थी। जबकि मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में ही अधिकारियों को समय से दफ्तर पहुचने व जनहित के कामों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिये गये थे। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरटीओ कार्यालय देहरादून में औचक निरीक्षण करते हुए कई खामियां पायी गयी साथ ही मुख्यमंत्री धामी द्वारा पाया गया कि आरटीओ कार्यालय में आम जनता वाहनों से सम्बन्धित कार्याे के लिए सुबह नौ बजे से मौजूद थी लेकिन कार्यालय में कुछ कर्मचारियों को छोड़कर आरटीओ के मुख्य अधिकारी दिनेश चन्द पठोई व कई कर्मचारी सुबह 10.30 होने के बावजूद मौजूद नहीं थे। जिस पर उन्होने आरटीओ देहरादून दिनेश पठोई को मौके पर ही सस्पेंड कर दिया गया है।
आज सुबह मुख्यमंत्री धामी के आरटीओ कार्यालय में पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। वहीं दफ्तर में घूम रहे कई दलाल भी दफ्तर छोड़ भाग खड़े हुए। इस दौरान वहंा केवल कुछ ही कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद थे जबकि अधिकतर अपने दफ्तर पहुंचे ही नहीं थे। कार्यालय के कर्मचारियों व अधिकारी की लापरवाही पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री धामी द्वारा आरटीओ दिनेश चंद पठोई को संस्पेंड कर दिया गया है। जबकि परिवहन सचिव अरविंद सिंह हयांकी को निर्देश देते हुए कहा गया है कि जितने भी कर्मचारी समय होने के बावजूद उपस्थित नहीं है उन पर सख्त कार्यवाही की जाये। बहरहाल मुख्यमंत्री धामी की इस कार्यवाही से आरटीओ दफ्तर में हड़कंप मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here