Home News Posts सीएम ने की हल्द्वानी सिटी बस सेवा की शुरुआत

सीएम ने की हल्द्वानी सिटी बस सेवा की शुरुआत

0
411
  • सर्किट हाउस से हरी झंडी दिखाकर बसों को किया रवाना

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस परिसर से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह सेवा हल्द्वानी के नागरिकों के लिए एक बड़ा कदम है, जिससे सस्ती, सुलभ और सुरक्षित परिवहन सुविधा सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से शहर के यातायात दबाव में कमी आएगी और प्रदूषण नियंत्रण के साथ ऊर्जा संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य राज्य के हर नगर में आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन प्रणाली विकसित करना है, जिससे आमजन को बेहतर यात्रा अनुभव मिल सके।
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सिटी बस सेवा को चरणबद्ध तरीके से शहर के प्रमुख मार्गों पर संचालित किया जाएगा, ताकि स्थानीय नागरिकों, विघार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके। इस दौरान कालाढूंगी, लालकुआं और भीमताल के विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here