महिला दिवस पर सीएम ने मातृशक्ति को किया सम्मानित

0
259

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति को सम्मानित किया।
आज यहां प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस दिवस पर महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह के अवसर कहा कि सरकार किशोरियों, बालिकाओं व महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में निशुल्क तीन गैस सिलेंडर देने व महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देने के लिए सदन में विधेयक पारित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी आदि भी उपस्थित थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here