उधमसिंहनगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी के साथ खटीमा में वोट डालने के बाद प्रदेशवासियों से लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि ट्टलोकतंत्र के इस महापर्व में नागरिकों को पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। मतदान के माध्यम से हम राष्ट्र के विकास में योगदान देकर अपने लिए एक सशक्त व सक्षम सरकार चुन सकते हैं। हम सभी को सशक्त राष्ट्र, सीमाओं की बेहतर सुरक्षा, गरीबों के उत्थान और देश के विकास के लिए मतदान अवश्य करना चहिए।
बता दें कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों पर पहले चरण में मतदान होना था। उत्तराखंड में टिहरी—गढ़वाल, गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल—उधम सिंह नगर और हरिद्वार लोकसभा सीट पर मतदान चल रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी खटीमा में पत्नी के साथ मतदान किया है। इसके साथ ही सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की अपील की है।