खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविघालय खटीमा में उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड एवं आईआईटी कानपुर के संयुक्त प्रयास के द्वारा साथी केंद्र उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर साथी केंद्र का शुभारम्भ किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं, खटीमा गोलीकांड की 31वीं बरसी के अवसर पर उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी अमर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ। उन्होंने कहा कि ये मेरे लिए अत्यंत भावुक पल है कि मुझे ट्टखटीमा गोलीकांड’ जैसी वीभत्स घटना की बरसी के अवसर पर आईआईटी कानपुर के सहयोग से हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविघालय खटीमा में राज्य के प्रथम ट्टसाथी केन्द्र’ का शुभारंभ करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं, इस केंद्र को हमारे सभी आंदोलनकारियों को समर्पित करता हूं। उन्होंने खटीमा को ट्टसाथी केंद्र’ की इस विशिष्ट सौगात देने के लिए सभी खटीमा वासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आईआईटी कानपुर के निदेशक मनिंदर अग्रवाल सहित उनकी पूरी टीम को भी हार्दिक धन्यवाद देता हूँ, जिन्होंने इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना को मूर्त रूप देने में अपना बहुमूल्य योगदान प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके माध्यम से, आज आईआईटी और आईआईएससी जैसे प्रतिष्ठित संस्थाओं के प्रोफेसर ऑनलाइन क्लासेज द्वारा विघार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवा रहे हैं। आज ये प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग, मेडिकल, बैंकिंग, रेलवे और क्लैट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं के लिए दूरस्थ क्षेत्रों और निर्धन परिवारों के विघार्थियों सहित अन्य सभी विघार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य कल्याण परिवार कल्याण मंत्री धन सिंह रावत, सांसद अजय भटृ, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद जोशी, दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, नंदन सिंह खड़ायत, जीवन सिंह धामी, सचिव उच्च शिक्षा डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, सहित कई लोग मौजूद रहे।




