Home ताजा ख़बर चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने तिरुमाला मंदिर में परिवार के साथ की...

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने तिरुमाला मंदिर में परिवार के साथ की पूजा-अर्चना

0
441


नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने अपनी पत्नी कल्पना दास और परिवार के बाकी लोगों के साथ रविवार सुबह तिरुमाला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा-अर्चना की है। टीटीडी के अधिकारियों ने मंदिर में उनका स्वागत किया। इसके बाद में रंगनायकुला मंडपम में मंदिर के पुजारियों और वेद पंडितों ने सीजेआई परिवार को वेदसर्वचनम दिया और तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के कार्यकारी अधिकारी ने मंदिर के तीर्थ प्रसादम और भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की एक फोटो मोमेंटो भी उन्हें उपहार में दिया। इससे पहले शनिवार को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने तिरुचनूर में श्री पद्मावती अम्मावरु मंदिर में भी पूजा-अर्चना की थी।
बता दें कि आंध्र प्रदेश सरकार का दावा है कि जिस घी से लड्डू तैयार किए जाते हैं, उसमें मिलावट पाई गई। ये मिलावट पिछली सरकार के दौरान दिए गए घी के ठेके के चलते हुई। इसको लेकर मंदिर समिति तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ने कहा था कि जिस ब्लैक लिस्टेड सप्लायर के घी में मिलावट मिली है, उसे पूर्व की जगन मोहन सरकार के दौरान ठेका दिया गया था। इन आरोपों पर केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश सरकार से रिपोर्ट मांगी है। सुप्रीम कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट तक अर्जियां दी जा रही हैं। दूसरी ओर राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप भी जारी हैं। बीजेपी नेता ने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here