Home News Posts उत्तराखंड व्यासी परियोजना प्रभावित 27 परिवारों को 26 लाख के चैक वितरित

व्यासी परियोजना प्रभावित 27 परिवारों को 26 लाख के चैक वितरित

0
431


देहरादून। व्यासी प्रतिकर मामला लखवाड़ प्राजेक्ट की चाल धीमी कर रहा था। डीएम के सामने मामला आते ही डीएम ने सम्बन्धित प्रभावितों के साथ बैठक बुलाकर एसडीएम व यूजेवीएन  को 15 दिन में मामला निस्तारण के निर्देश दिए थे, जिसके फलस्वरूप प्रभावितों को प्रतिकर धनराशि के चैक वितरित कर दिए गए हैं।
व्यासी परियोजना के  ग्राम लौहारी  के हितबद्ध व्यत्तिQयों को बंजर भूमि पर स्थित परिसम्पति का प्रतिकर चौक भी वितरित भी किए गए। लगभग 4 वर्षों से प्रतिकर मुआवजे के लिए विभिन्न फोरम पर आवाज उठा रहे लौहारी निवासियों की समस्या का समाधान हो गया है जिस डीएम ने विगत माह बैठक लेते हुए यूजेवीएन के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई थी। इसी के फलस्वरूप संयुत्तQ मजिस्टे्रट गौरी प्रभात तथा एसएलओ स्मृति परमार के प्रयासों से कुल 27 परिवारों को लभगभ 26 लाख के चैक वितरित किए। जिससे जनमानस में सरकार के प्रति विश्वास बढा है तथा क्षेत्र में परियोजनाओं को धरातल पर उतारने को जनमानस का सहयोग मिलने लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here