पौड़ी। बावरिया गैंग की चेन लुटेरी व दस हजार की ईनामी गैंगलीडर को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती 15 जून को श्रीमती कांति देवी निवासी कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल ने कोतवाली कोटद्वार पर शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 3 अज्ञात महिलाओं ने उसकी 2 सोने की चेन झपटृा मारकर लूट ली है। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। मामले में पुलिस ने बीती 17 जून को दो महिला आरोपियों करिश्मा पुत्री चन्दू व निशा कुमारी पुत्री होती लाल को पुलिन्दा तिराहा कोटद्वार के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जिसमें एक महिला मुख्य आरोपी सोनी फरार चल रही थी। जिसकी तलाश की जा रही थी। लेकिन आरोपी महिला शातिर किस्म की होने के कारण लगातार अपने ठिकाने बदल कर गिरफ्तारी से बच रही थी, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक 10 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। बहरहाल पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बीती शाम ईनामी गैंंगलीडर सोनी पत्नी आनंद को अलवर, राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।




