Home Uncategorized तमंचे की नोक पर महिला से लूटी चेन, व्यापारी पर झोंका फायर

तमंचे की नोक पर महिला से लूटी चेन, व्यापारी पर झोंका फायर

0
450

हरिद्वार। रविवार को हरिद्वार में ज्वैलरी शोरूम में हुई करोड़ों की डकैती मामले में पुलिस अभी उसके खुलासे में जुटी हुई थी कि आज सुबह एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने तंंमचे की नोंक पर एक महिला से चेन लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। हालांकि इस दौरान एक स्थानीय व्यापारी ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया ही था कि बदमाशों ने व्यापारी के ऊपर भी फायर झोंक दिया और मौके से फरार हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 7 बजे के करीब ज्वालापुर क्षेत्र के अवदूत मंडल आश्रम के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने आर्य नगर गली नंबर 3 निवासी एक महिला से तमंचे के बल पर चेन लूट ली। हालांकि इस दौरान बदमाशों को लूटपाट करता देख कर जब स्थानीय व्यपारी मुकेश सैनी बदमाशों को पकड़ने गए तो उन्होने उनके ऊपर भी फायर झोंक दिया। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गए। मामले की सुचना मिलने पर ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश मे जुट गई है।
विदित हो कि बीते रविवार को दिन दहाड़े पांच बदमाशों ने श्री बालाजी ज्वैलर्स मेंं करोड़ों की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस अभी इस मामले के खुलासे में जुटी हुई ही थी कि अब एक बार फिर बदमाशों ने ज्वालापुर क्षेत्र में महिला के साथ तमंचे की नोक पर चेन लूट की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है। बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद है कि उन्होने इस दौरान एक व्यापारी पर भी फायर झोंका है। बहरहाल पुलिस अब बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here