अयोध्या में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के बाद दून में जश्न का माहौल

0
518
  • जगह—जगह शोभायात्रा व भण्डारों का आयोजन

देहरादून। अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात दून में जश्न का माहौल रहा। जगह—जगह पर शोभायात्राएं व भण्डारों का आयोजन किया गया। राम के भजनों में युवक, बच्चे महिलाएं मग्न दिखायी दिये।
आज अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दून में जगह—जगह जश्न का माहौल दिखायी दिया। सुबह से ही चौक चौराहों पर राम भजनों की धुन सुनायी देने लगी थी। जाखन में श्री हर महाराज मंदिर से शोभायात्रा निकाली गयी। वहीं मोती बाजार में व्यापारियों ने राम भजन के साथ जश्न मनाया जिसके बाद भण्डारे का आयोजन किया गया। वही पल्टन बाजार में व्यापारियों के द्वारा बडी स्व्रQीन लगाकर अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण आम जन को दिखाया। जिसको देखने के लिए लोगों की भीड जमा हो गयी थी। वहीं पल्टन बाजार कोतवाली के गेट पर बालाजी सेवा समिति के द्वारा लढडू का प्रसाद वितरण किया गया। इसके साथ ही सीएनआई ब्वायज इंटर कालेज में राम भजन का आयोजन किया गया जिसमें बडी संख्या में भक्तों ने उपस्थित होकर राम भजन का आनंद लिया। इसके साथ ही डीएल रोड से भी शोभायात्रा का आयोजन किया गया। वहीं दून महानगर व्यापार मंडल ने भी राम भजन के साथ यात्रा निकाली तथा पल्टन बाजार जामा मस्जिद के पास राम दरबार लगाया गया तथा सभी ने आपसी भाई चारे का परिचय देते हुए एक दूसरे को बधाई दी। इसके साथ मंन्नूगंज में भण्डारे का आयोजन किया गया और राधा कृष्ण मंदिर में जलेबी रबडी का प्रसाद वितरित किया गया। दूनवासी राम भक्ति में इतने मगन रहे कि जिसकी जितनी श्रद्धा थी उसने अपने हिसाब से भण्डारे व प्रसाद का वितरण किया। शहर के चौक चौराहों पर जश्न का माहौल दिखायी दिया तथा राम भजन में सभी मदमस्त दिखायी दिये। युवक सुबह से ही अपने वाहनों पर जय श्रीराम के झण्डों व बैनरों के साथ शहर में घुमते दिखायी दिये। वहीं शोभायात्राओं के साथ—साथ भण्डारों का भी गली मौहल्लों में आयोजन किये गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here