Home News Posts उत्तराखंड कार खाई में गिरी चालक की मौत, चार गम्भीर घायल

कार खाई में गिरी चालक की मौत, चार गम्भीर घायल

0
690

पौड़ी। कार के खाई में गिर जाने से चालक सहित पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया। जहंा उपचार के दौरान चालक की मौत हो गयी वहीं अन्य घायलों की स्थिति चिन्ताजनक बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। मृतक चालक देहरादून निवासी बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार थापली से अणेथ गांव को जा रही टैक्सी कार अरटिगा अणेथ बैंड के समीप अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे को लुढ़कते हुए दूसरी सड़क पर जा गिरी। इस दुर्घटना में देहरादून निवासी वाहन चालक दीपक सिंह पुत्र विजय सिंह की जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में अणेथ गांव के ही विष्णु पुत्र महेंद्र, अखिलेश पुत्र मथुरा प्रसाद, निखलेश पुत्र मथुरा प्रसाद और बंटी पुत्र हरि सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय व प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी गई। घटनास्थल पहुंच कर पुलिस ने स्थानीयों की मदद से सभी घायलों को रेस्क्यू कर निजी वाहनों द्वारा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों ने वाहन चालक दीपक को मृत घोषित कर दिया बाकी 4 अन्य घायलों का इलाज जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here