Home News Posts उत्तराखंड कार खाई में गिरी, चार घायल

कार खाई में गिरी, चार घायल

0
444

टिहरी। पहाड़ी अंचलों में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार बड़े हादसे की खबर टिहरी जिले से आ रही है। यहां प्रतापनगर विधानसभा के अंतर्गत लंबगांव के पास दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार लंबगांव से हेरवाल गांव जा रही कार हादसे का शिकार हो गई। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग लंबगांव से हेरवाल गांव जा रहे थे, तभी गांव के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि एक कार सवार को हल्की चोटें आई हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने 108 की मदद से घायलों को लंमगांव हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां तीन गंभीर घायलों को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जबकि जगदीश पुत्र घिन्नूलाल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। जबकि तीन अन्य घायलों के नाम कृष्ण पुत्री विजय लाल उम्र 18 वर्ष, सुमन पुत्र गेंदु लाल उम्र 35 वर्ष, शूरवीर पुत्र गोपाल उम्र 38 वर्ष (चालक) सभी कार सवार कोरदीपटृी रौणद रामोली थाना लंमगांव जनपद टिहरी गढ़वाल के रहने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here