Home News Posts उत्तराखंड कार पेड़ से टकराई बुआ—भतीजे की मौत, तीन घायल

कार पेड़ से टकराई बुआ—भतीजे की मौत, तीन घायल

0
610

नैनीताल। कालाढूंगी—बाजपुर रोड पर गड़प्पू के जंगल में हल्द्वानी से उत्तर प्रदेश के रामपुर दढियाल टांडा जा रही एक कार के पेड़ से जा टकराने से जहंा एक महिला और उनके भतीजे की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार यूपी के रामपुर जिले के टांडा बादली मोहल्ला मनिहारन जिला रामपुर निवासी 24 वर्षीय फिरासत अली, 35 वर्षीय जुबेर हिलाल, 35 वर्षीय शाहनाज, 36 वर्षीय मुसब्बिहा और चार वर्षीय शाकिर हल्द्वानी में अपने रिश्तेदार की मृत्यु पर शोक जताने के बाद कार में सवार होकर अपने घर जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि गड़प्पू के जंगल में पहुंच कर उनके कार चालक का नियंत्रण कार से खो गया और कार सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई। पुलिस के अनुसार हादसे में मुसब्बिहा और फिरासत की मौके पर ही मौत हो गई और वाहन सवार तीन अन्य घायल हो गए। कालाढूंगी थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर ने घायलों को राहगीरों की मदद से कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया जहां से सभी को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here