Home News Posts उत्तराखंड ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी कार, दो की मौत एक घायल

ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी कार, दो की मौत एक घायल

0
1287

हरिद्वार। सड़क दुर्घटना में देर रात एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसने से जहां दो लोगों की मौत हो गई वही एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात देर रात मेरठ निवासी कार सवार हरिद्वार की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह ग्राम मंडावली के पास उजाला फैक्ट्री कट के पास पहुंचे तो आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली से उनकी कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार ट्राली के अंदर जा घुसी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक तथा कार में सवार दोनों व्यत्तिQयों को अस्पताल रुड़की भिजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने कार सवार शुभम गोयल पुत्र राजेंद्र गोयल निवासी गुरुद्वारा रोड मोदीपुरम मवाना मेरठ तथा एक अज्ञात को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाए गए हैं। सूचना मिलने पर परिजन भी सिविल अस्पताल पहुंच गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here