- पांच लाख का माल बरामद, माल खरीदने वाला कबाड़ी सहित एक अन्य चोर फरार
हरिद्वार। दिवाली की छुट्टियो का फायदा उठाकर चोरों ने बंद पड़ी फैक्ट्री में ही सेंधबाजी की घटना को अंजाम दे डाला, चोर यहंा से लाखों का सामान चुरा ले गये। हालांकि मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर पांच लाख का माल बरामद कर लिया है। मामले में माल खरीदने वाले कबाड़ी सहित एक चोर फरार है जिनकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व सिडकुल क्षेत्रांतर्गत जेआर फार्मास्यूटिकल कंपनी में अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर कंपनी से अल्युमिनियम डाई अल्युमिनियम गाइड वायर मोटर पीतल का फीडर डाई पंच आदि चोरी किया गया था। मामले में सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चोरो की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस ने एक सूचना के बाद आईएमसी चौक के पास से उक्त वारदात में शामिल दो आरोपियों को मय चोरी के माल से लदी ई रिक्शा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो उन्होने अपना नाम आसिफ पुत्र रईसुदीन थाना किला जिला आगरा उत्तर प्रदेश हाल निवासी निकट वंदना कटारिया का घर (दिल्ली वालों की बिल्डिंग) रोशनाबाद थाना सिडकुल, फैजान पुत्र इनाम अली निवासी गली नंबर 5 शीतलगान थाना रामगढ़ जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश हाल निवासी निकट जामा मस्जिद रोशनाबाद केयर ऑफ इमरान का मकान रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार बताया। बताया कि दिनांक 18 अगस्त 2025 की रात्रि में लगभग 1 बजे हम दोनों ने शाहरुख पुत्र आलीशान अंसारी निवासी दौड़ वासी पठानपुरा रोशनाबाद थाना सिडकुल के साथ मिलकर जेआर फार्मास्यूटिकल्स कंपनी की दीवार फांदकर वहां से केवल बिजली के तार तथा अन्य लोहे का सामान चोरी किये थे जिसको हमने राजकुमार कबाडी महादेव इंटरप्राइजेज डेंसो चौक के गोदाम पर जाकर बेचा था तथा बाकी अन्य सामान हमने उसी दिन सिडकुल कंपनी के पीछे की तरफ ग्राउंड के किनारे झाड़ियों में छुपा दिया था जिसको हम आज मेट्रो ई रिक्शा से उक्त चोरी के माल को लेकर राजकुमार कबाडी महादेव एंटरप्राइजेज डेंसो चौक के पास दोबारा फिर बेचने जा रहे थे। मामले में शाहरूख व माल खरीदने वाला कबाड़ी राजकुमार फरार है। जिनकी तलाश जारी है।




