बुलडोजर बोलता नहीं, बोलती कर देता है बंद: योगी अदित्यनाथ

0
593

मऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि बुलडोजर बोलता नहीं, बोलती बंद करता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को विधान सभा मधुबन के पाती मैदान में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र और राज्य सरकार के जनहित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही विपक्षी दलों पर भी जोरदार हमला बोला। चुनाव से पहले भाजपा छोड़ने वाले कद्दावर नेता दारा सिंह का बिना नाम लिए निशाना साधा। कहा कि पिछली बार दगाबाज ने धोखा दिया अबकी बार मौका नहीं मिलेगा।
सीएम योगी अदित्यनाथ ने कहा कि सुरक्षा सबको दी जा रही है। वहीं माफियाओं को रौंदने का काम किया गया है। बुलडोजर बोलता नहीं, बोलती बंद करता है। एक माफिया मऊ में गोली चला रहा था। कार की बोनट पर बैठ कर वह गोली चलाता था। आज कीड़े की तरह रेंग रहा है। जनता से अपील किया कि भाजपा को चारों सीटों पर जीत दिलाए।
मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने मंच से विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि आज मुझे मधुबन में आने का अवसर मिला है। पांच चरणों का मतदान खत्म हो चुका है। छठवां चरण आ चुका है। रुझान में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल रहा है। छठवें में जोरदार झटके लगेंगे, भाजपा 275 पार करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here