Home News Posts उत्तराखंड बालीवुड फिल्म डायरेक्टर गिरफ्तार

बालीवुड फिल्म डायरेक्टर गिरफ्तार

0
1062

नैनीताल। बालीवुड फिल्म डायरेक्टर को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। चेक बाउंस के मामले में फिल्म डायरेक्टर फरार चल रहा था। बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर को चेक बाउंस के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ने एक साल की सजा सुनते हुए 51.10 लाख का जुर्माना लगाया था। जो जमानत याचिका खारिज होने के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था।
एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि जिले में लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इसके तहत पुलिस ने बालीवुड फिल्म डायरेक्टर कवल शर्मा को सिटी माल कंपाउंड रिंग रोड थाना अम्बोली अंधेरी मुंबई से गिरफ्तार किया है। कंवल मूलरूप से मशवीना शर्मा कृष्णा 103 एवर साईन नगर रिंग रोड़ मलाड़ वेस्ट मुंबई महाराष्ट्र व बी—102 कृष्णा उत्सव नियर मूवी टाईम खण्डेलवाल ले आउट लिंक रोड़ मलाड़ पश्चिम मुंबई का रहने वाला है। हाल में 12 जुहू शिल्पा जुहू रेजिडेंसी के पीछे जे डब्लू मैरिएट होटल के सामने ख्वाजा अब्बास लाइन थाना शान्ताक्रुज मुंबई में रह रहा था। बताया जा रहा है कि फिल्म डायरेक्टर की मुलाकात 2013 में स्थानीय व्यापारी की सुपर माडल लड़की से हुई। उस समय कवल शर्मा की एक फिल्म दिल्ली आई रिलीज होने वाली थी। कवल शर्मा के पास उस समय पैसे कम थे। उसने व्यापारी की सुपर मॉडल लड़की से 35 लाख रुपये उधार लिए। साथ ही फिल्म रिलीज के दिन से 30 दिन के भीतर मुनाफे के साथ 50 लाख रुपये वापस करने की डील की। बकायदा 50 लाख के चेक भी दिया। बैंक खाते में पैसे न होने के कारण चेक बाउंस हो गए थे। व्यापारी की सुपर मॉडल लड़की ने 2015 में कवल शर्मा के खिलाफ कोर्ट में चेक बाउंस का मुकदमा दायर किया गया। 17 जनवरी 2019 को न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी से एक वर्ष का कारावास व 51.10 लाख जुर्माना की सजा सुनाई गयी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here