उत्तरकाशी। जिला युवा कल्याण पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के मामले में वहां धरने पर बैठे बॉबी पंवार को भारी विरोध का सामना करना पड़ा है।
बॉबी पंवार कल जब उत्तरकाशी पहुंचे तो उन्हें उम्मीद भी नहीं रही होगी कि पहली बार उन्हें इतने बड़े विरोध से जूझना होगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी के समर्थन में पीआरडी जवानों के साथ ही स्थानीय युवा भी उतर आए और कल रात से ही बॉबी पंवार के विरोध में खूब नारेबाजी हो रही है।
हालांकि, बॉबी पंवार और पहले राम कंडवाल ने जिला युवा कल्याण अधिकारी उत्तरकाशी को टॉरगेट करते हुए उन पर आरोपों की झड़ी लगाई। जिनको मजबूती देने वाले वह कोई सुबूत पेश नहीं कर पाए। बीते दिनों राम कंडवाल भी उत्तरकाशी पहुंचे थे ताकी जिला युवा कल्याण अधिकारी को घेरा जा सके लेकिन राम कंडवाल के न आने की न जाने की खबर किसी को लगी। अब शंकराचार्य के साथ शीतकालीन यात्रा के सहयात्री बने बॉबी पंवार ने कल अपने रथ का मुंह जिला युवा कल्याण अधिकारी के दफ्तर की तरफ मोड़ दिया। उन्हें उम्मीद थी कि हर मामले की तरह इस मामले में भी युवाओं का उन्हें खूब समर्थन मिलेगा लेकिन यहां सब कुछ उल्टा पड़ गया।




