Home News Posts उत्तराखंड लव ट्रायंगल बना मौत का जाल!

लव ट्रायंगल बना मौत का जाल!

0
283
  • महिला समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार। महिला की अर्धजली लाश के गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने एक महिला सहित दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से एक ट्रक व शव जलाने में प्रयुक्त डीजल का जरीकेन बरामद किया गया है। हत्या का कारण लव ट्राइऐंगल व गिरफ्तार महिला की आपसी रंजिश बतायी जा रही है।
एसपी क्राइम जितेन्द्र मेहरा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि बीती 18 अक्टूबर को थाना श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गाजीवाली में हाईवे किनारे एक खाली प्लॉट में अज्ञात महिला का अधजला शव पडा मिला था। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। हत्यारो की तलाश मेें जुटी पुलिस ने जब सीसी कैमरे खंगाले तो एक सफेद रंग का कंटेनर ट्रक को संदिग्ध पाया गया। एएनपीआर कैमरों से वाहन की पहचान की गई और टीम ने उधमसिंह नगर में सुराग जुटाए, जहाँ से पता चला कि एक महिला सीमा खातून नाम की गुमशुदा है। पुलिस द्वारा सीमा खातून के साथ आखिरी बार देखी गई महिला पत्नी नासिर निवासी मझरा लक्ष्मीपुर पटृी शानू हलवाई के पास कोतवाली काशीपुर जिला उधमसिंह नगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि दिनांक 17 अक्टूबर को काशीपुर से सीमा खातून अपने प्रेमी सलमान के साथ उक्त ट्रक में बैठी थी। सीमा खातून सलमान की प्रेमिका थी जिनके बीच पैसे और संबंधों को लेकर विवाद चल रहा था और उसे अपने साथ रहने के लिए बोलती थी वहीं सीमा खातून और महिला की रंजिश थी क्योंकि उसने पहले महिला के लड़के को एनडीपीएस के मामले में मुखबिरी कर पूर्व में जेल भिजवाया था। घटना वाले दिन ट्रक मे सीमा खातून और सलमान के बीच गाली—गलौज हाथापाई हुई जिस पर गुस्से मे आकर सलमान ने काशीपुर मे ही केवीआर तिराहे के पास हाईवे पर ट्रक के अन्दर चुन्नी से उसका गला दबाया तथा मैने इस कार्य मे उसकी मदद की थी। घटना मे संलिप्त अन्य आरोपी की धर—पकड हेतु अलग—अलग पुलिस टीम रवाना कर एक सूचना के बाद श्यामपुर क्षेत्र से आरोपी सलमान पुत्र घसीटा खां को रसियाबड के पास बंद बॉडी कंटेनर के साथ धर दबोचा गया। पूछताछ में सलमान ने पुलिस को बताया कि सीमा खातून से मेरे सम्बन्ध थे पर मै अब कहीं और विवाह करना चाहता था सीमा इस बात के लिये नाराज रहती थी और मुझसे लड़ाई झगड़ा कर बार—बार पैसो की मांग करती थी, जिसको लेकर मै काफी परेशान रहता था। दिनांक 17 अक्टूबर की सांय भी सीमा खातून ने काशीपुर मे मेरे ट्रक पर आकर मुझसे झगड़ा किया तो मैने और महिला ने मिलकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी और और शव को ट्रक से लाकर श्यामपुर हरिद्वार मे एक खाली प्लाट मे रखकर शव की पहचान छिपाने के उद्देश्य से डीजल डालकर जला दिया। पुलिस ने हत्यारोपियों से घटना में प्रयुक्त ट्रक व शव जलाने में इस्तेमाल डीजल का जैरिकन भी बरामद कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here