मुंबई। महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत पर पार्टी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। नई दिल्ली में बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने नकारात्मक राजनीति करने वालों को करारा जवाब दे दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि अब इंडिया गठबंधन का कोई अस्तित्व बचा भी है या नहीं क्योंकि केरलए दिल्ली और महाराष्ट्र में यह गठबंधन टूट चुका है सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में बीजेपी ने शानदार सफलता हासिल की है। इन चुनावों में महायुति की जीत हुई हैए जो जनता के भरोसे का साफ संकेत है। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों में जेन.जी यानी युवा मतदाताओं ने बीजेपी के पक्ष में खुलकर मतदान किया। जेन.जी का यह समर्थन पार्टी की नीतियों और विकास के एजेंडे पर भरोसे को दिखाता है। बीजेपी नेता ने बताया कि हाल ही मे पार्टी ने केरल में भी नगर निगम चुनाव जीते हैं। इसके अलावा बिहार में भी बीजेपी को चुनावी सफलता मिली है जो पार्टी के बढ़ते जनसमर्थन को दर्शाता है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि महाराष्ट्र में मिली जीत देवेन्द्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने दोनों नेताओं के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत संगठन और नेतृत्व की मजबूती को दिखाती है। त्रिवेदी ने कहा कि केरल, दिल्ली और महाराष्ट्र में गठबंधन के टूटने के बाद यह सवाल स्वाभाविक है कि इंडिया गठबंधन अब बचा भी है या नहीं।





